Samsung Galaxy A57 5G: सिर्फ 6.9mm पतला डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और DSLR जैसा कैमरा बना देगा आपको दीवाना

Samsung Galaxy A57 5G: स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नया मिड-रेंज धमाका देखने को मिल सकता है। Samsung का अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग से फोन के लगभग सभी अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। मॉडल नंबर SM-A5760 के साथ सामने आए इस डिवाइस को लेकर टेक जगत में चर्चा तेज हो गई है।

Samsung Galaxy A57 5G: Overview

Mobile NameSamsung Galaxy A57 5G
RAM8GB / 12GB
Storage128GB / 256GB
Display6.6-inch FHD+ Super AMOLED Display
CameraDSLR Type 50MP Camera Setup
ProcessorExynos 1680 Processor
Battery5000mAh Battery
OSAndroid
Price

6.6-inch FHD+ Super AMOLED Display

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A57 में 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। HDR सपोर्ट के साथ यह डिस्प्ले बेहतर कलर और स्मूद एक्सपीरियंस देने का वादा करता है। स्क्रीन साइज पिछले मॉडल से थोड़ा छोटा जरूर है, लेकिन डिजाइन के मामले में यह फोन ज्यादा प्रीमियम और कॉम्पैक्ट बताया जा रहा है।

Exynos 1680 Processor

Samsung Galaxy A57 में इस बार Exynos 1680 चिपसेट दिया जाएगा, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इससे पहले Galaxy A56 में Exynos 1580 देखने को मिला था, लेकिन नए मॉडल में अपग्रेडेड प्रोसेसर दिया गया है। इसमें AMD Xclipse 550 GPU भी मिलेगा, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है। फोन में 8GB और 12GB रैम के विकल्प मिल सकते हैं, साथ ही 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Samsung One UI 8 के साथ आ सकता है। नया सॉफ्टवेयर इंटरफेस यूजर्स को स्मूद और कस्टमाइजेबल एक्सपीरियंस देगा। डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ यह 5G कनेक्टिविटी भी ऑफर करेगा।

Also Read – Realme 16 Pro+ 5G दुनिया का सबसे पतला और प्रीमियम फ़ोन, 7000mAh बैटरी 12GB रैम 300MP कैमरा और कीमत मात्र

DSLR Type 50MP Camera Setup

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A57 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया जाएगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर हो सकेगी। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

5000mAh Battery Backup

बैटरी के मामले में फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यानी कम समय में फोन तेजी से चार्ज हो सकेगा और दिनभर का बैकअप आराम से मिलेगा।

Samsung galaxy A57 5G
Samsung galaxy A57 5G

Slim and Premium Design

Samsung Galaxy A57 की सबसे बड़ी खासियत इसका डिज़ाइन माना जा रहा है। यह फोन सिर्फ 6.9mm पतला होगा, जो पिछले मॉडल से काफी स्लिम है। इसका वजन 182 ग्राम बताया जा रहा है, यानी यह 16 ग्राम हल्का भी होगा। फोन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक देखने को मिल सकते हैं, जिससे यह प्रीमियम लुक देगा। साथ ही IP67 रेटिंग के साथ यह धूल और पानी से भी सुरक्षित रहेगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और USB Type-C जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल होंगे।

कुल मिलाकर Samsung Galaxy A57 मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ सकता है। बेहतर प्रोसेसर, स्लिम डिजाइन और 120Hz AMOLED डिस्प्ले इसे यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बना सकते हैं। लॉन्च की तारीख का इंतजार अब और भी दिलचस्प हो गया है।