Realme 16 Pro+ 5G: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चीनी टेक ब्रांड Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी ने Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro दोनों मॉडल पेश किए हैं। पिछले साल Pro+ मॉडल नहीं आया था, लेकिन इस बार कंपनी ने प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इसे फिर से लाइनअप में शामिल किया है।
नई Realme 16 Pro सीरीज में कंपनी ने 7,000mAh की बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा सेटअप और कई AI फीचर्स जोड़े हैं। डिजाइन और डिस्प्ले पर भी खास फोकस किया गया है, जिससे यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में काफी मजबूत दावेदार बन गई है।
6.inch AMOLED HyperGlow 4D Curve+ Display
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल है। कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक जाती है, जो इसे आउटडोर यूज और HDR वीडियो देखने के लिए शानदार बनाती है।
Processor
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो मिड-रेंज में एक भरोसेमंद प्रोसेसर माना जाता है। इसके साथ AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होता। AI Gaming Coach जैसे फीचर रियल-टाइम गेमिंग टिप्स भी देते हैं।
Camera Setup
कैमरे की बात करें तो Realme 16 Pro+ में 200MP का Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। AI Framing Master और AI Edit Genie जैसे फीचर्स फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं।
RAM and Storage
Realme 16 Pro की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 36,999 रुपये में मिलेगा। यह Master Gold, Pebble Grey और Orchid Purple रंगों में आएगा। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। पीक ब्राइटनेस यहां भी 6,500 निट्स तक जाती है। इस मॉडल में MediaTek Dimensity 7300 Max 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जा रहा है।

7000mAh Battery 80W Fast Charger
कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है। बैटरी दोनों मॉडलों में समान है, यानी 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट। दोनों फोन Realme UI 7.0 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है। साथ ही IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ ये फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित हैं।
कुल मिलाकर Realme 16 Pro सीरीज उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बनकर आई है, जो बड़ी बैटरी, हाई-रेजोल्यूशन कैमरा और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। हालांकि खरीदने से पहले फुल रिव्यू का इंतजार करना समझदारी भरा कदम हो सकता है।
Realme 16 Pro+ 5G Price in India
Realme 16 Pro+ की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 8GB + 256GB मॉडल 41,999 रुपये में आता है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। यह फोन Master Gold, Master Gray और Camellia Pink रंगों में उपलब्ध होगा।
1 thought on “Realme 16 Pro+ 5G दुनिया का सबसे पतला और प्रीमियम फ़ोन, 7000mAh बैटरी 12GB रैम 300MP कैमरा और कीमत मात्र”