Realme Narzo Power 5G: Realme ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। यह स्मार्टफोन 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई बड़े फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे साफ है कि यह फोन खास तौर पर पावर यूजर्स और गेमिंग पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे सेगमेंट में अलग बनाती है।
कंपनी का दावा है कि Realme Narzo Power 5G एक बार फुल चार्ज होने पर 38 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसके अलावा यह 185.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 32.5 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग, 21 घंटे नेविगेशन, 72.3 घंटे कॉलिंग और 90fps पर 11.6 घंटे BGMI गेमप्ले देने में सक्षम है। फोन में 27W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान हीट कम होती है। कंपनी के अनुसार यह फोन 36 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
MediaTek Dimensity 7400 Ultra Processor
Realme Narzo Power 5G में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसके साथ HyperVision Plus AI चिप भी जोड़ी गई है, जो पावर कंजम्प्शन को 16 प्रतिशत तक कम करने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन BGMI में 90fps गेमप्ले सपोर्ट करता है, जो गेमर्स के लिए बड़ी बात है।
6.78-inch 144Hz HyperGlow 4D Curve Display
फोन में 6.78 इंच का 144Hz HyperGlow 4D Curve Plus डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है और HDR10 Plus व Netflix HDR का सपोर्ट भी देती है। कंपनी का कहना है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह भारत का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है, जिसका वजन 219 ग्राम है। यह Titan Blue और Titan Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

50MP Sony Camera Setup
फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo Power 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। फोन को MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड शॉक टेस्ट पास करने का दावा किया गया है। इसके अलावा इसे TÜV Rheinland से पांच स्टार बैटरी सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसकी बैटरी सुरक्षा को मजबूत बनाता है।
Smooth Android 16 and AI Features
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। नए इंटरफेस में Ice Cube आइकन, Misty Glass कंट्रोल सेंटर, नए वॉलपेपर, फिंगरप्रिंट एनिमेशन और Breathing Dock जैसे विजुअल एलिमेंट्स शामिल होंगे। कंपनी तीन साल तक Android OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
Realme Narzo Power 5G Detail Features
AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion, AI Always-On HDR, AI Smart Reply, AI StyleMe, AI Edit Genie और Instant Clip जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। गेमिंग के लिए Aim Assist और LightMe लाइटिंग इफेक्ट्स भी दिए गए हैं। Realme Narzo Power 5G अपनी विशाल बैटरी, दमदार प्रोसेसर और एडवांस AI फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में बड़ा प्रभाव डाल सकता है। 5 मार्च को इसके लॉन्च के बाद इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आएगी, लेकिन अभी से यह फोन पावर और परफॉर्मेंस के मामले में चर्चा का केंद्र बन चुका है।